खबरमध्य प्रदेश
आनंद एवं उल्लास के साथ ओशो संबोधि दिवस पर केंद्र विदिशा में भजन ,प्रवचन, ध्यान, कीर्तन आदि हुए कई कार्यक्रम
गंधर्व बिहार सुनील जैन फॉर्म हाउस ओशो केंद्र पर संबोधि दिवस उत्सव आयोजित हुआ


भोपाल। ओशो का संबोधि दिवस के अवसर पर, ओशो केंद्र मैं संबोधि दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए, ओशो केंद्र गंधर्व बिहार, सुनील जैन फार्म, उदयगिरि रोड विदिशा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं पूर्व लायंस अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि जिसमें कीर्तन, भजन, ध्यान, सक्रिय ध्यान, प्रवचन,ओम ध्यान, नृत्य सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । इस अवसर पर श्री सोनी जी ने कहा कि सन 1953 21 मार्च को रात को 2 से 3 के बीच भंवर ताल पार्क में मौलश्री वृक्ष के नीचे आपको बोधिसत्व की प्राप्ति हुई थी। अपने अपने अंदर एक दिव्य प्रकाश का अनुभव किया।अपने आगे बताया की ओशो को संबोधि कैसे प्राप्त हुई। इसके बारे में विस्तार से गहन जानकारी प्रदान की।



