शतचण्डी महायज्ञ में हुआ गौरीतिलक पीठार्चन
यज्ञाचार्य पंडित गंगा प्रसाद और अन्य विद्वानों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं जाप किया जा रहा


भोपाल। श्री उदासीन आश्रम मंदिर,मरघटिया, महावीर शाहजहानाबाद में शतचण्डी महायज्ञ में मां भगवती चंद्रघंटा देवी जी की विशेष पूजन के साथ गौरी तिलक पीठ में देवताओं का आवाहन पूजन अर्चन किया गया ।मां भगवती को भोग में विशेष रूप से केसर मिश्रित दुग्ध का भोग लगाया गया। मां भगवती का महाभिषेक,सहित, दुर्गा सप्तशती का पाठ बीज मंत्र का जाप वैदिक विद्वानों के द्वारा,किया, जा रहा है। यज्ञाचार्य पंडित गंगा प्रसाद आचार्य, धर्माचार्य अष्टादश पुराण वक्ता के आचार्यत्व में,शतचण्डी, महायज्ञ में प्रतिदिन आवाहित देवताओं का पूजन संपादित किया जा रहा है । इस अवसर पर आचार्य पंडित नारायण प्रसाद शास्त्री, पंडित राधेश्याम शास्त्री, गीतापाठी, पं उमाशंकर शास्त्री, भागवताचार्य, पंडित विष्णु प्रसाद शास्त्री, वैदिक पंडित हरिप्रसाद शास्त्री, पंडित सर्वेश त्रिपाठी, पंडित पवन कुमारपारे, पंडित मनीष शास्त्री, पंडित चेतन पारे, आदि विद्वानों के द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं जाप, किया जा रहा है। यजमान, संत आकाशदास, महाराज एवं अन्य यजमानों द्वारा पूजन किया जा रहा है। व्यवस्थापक पंडित नवल किशोर मिश्रा संत देवदास उदासीन, यज्ञ की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं। पावन,शतचण्डी,महायज्ञ, षट, दर्शन साधु मंडल के अध्यक्ष श्री महंत 1008 श्री कन्हैया दास जी महाराज उदासीन के मार्गदर्शन में विश्व कल्याण की मंगल कामना से किया जा रहा है। मां भगवती की भक्ति से प्राप्त शक्ति के द्वारा राष्ट्र रक्षा धर्म रक्षा गौ रक्षा एवं सनातन संस्कृति का संरक्षण संवर्धन तथा सनातन धर्म के समुचित उत्थान के लिए, मां आदिशक्ति की आराधना उपासना, उदासीनचार्य भगवान, शिव स्वरूप श्री चंद्रदेव जी महाराज के बताये, मार्गदर्शन अनुसार उदासीन संप्रदाय के तपस्वी संतों महंतों श्री महंतो, एवं महामंडलेश्वरो, के द्वारा सर्वदा जनकल्याण के लिए किए जाते हैं। उसी क्रम में श्री उदासीन आश्रम भोपाल में आयोजित शतचण्डी ,महायज्ञ, चेत्रीय, नवरात्रि के पुनीत अवसर आश्रम में हो रहा है।



