खबरदेशमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर कोली समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

संगठन मजबूत होगा तो ताकत बनेगी- वीरेंद्र कश्यप पूर्व सांसद शिमला

भोपाल। कोली समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन रविवार को राजधानी स्थित शहीद भवन में किया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर के समाज के पदाधिकारी शामिल हुए और अपनी बातें रखीं। कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिमला से पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने
कहा कि समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन 21 जून को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में किया जा रहा है उसी की तैयारी को लेकर आज यहां पर बैठक आयोजित की गई है । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री शामिल होंगे।  कार्यक्रम में  विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों सहित 5000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। वीरेंद्र कश्यप ने समाज के लोगों की राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि शिमला में कोली समाज का वर्चस्व है और लगातार अच्छा प्रतिनिधित्व मिल रहा है ।मैं चाहूंगा कि मध्य प्रदेश में भी कोली समाज को प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा पर्याप्त भागीदारी मिले ,इसके लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है । संगठन मजबूत होगा तो ताकत बनेगी और राजनीतिक पार्टियां महत्व देंगी ।बैठक में कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश उमरैया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमरदीप कंसोरिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश महावर, प्रदेश कोषाध्यक्ष  मानसिंह माहौर, प्रदेश महासचिव दिलीप देवरिया, प्रदेश महासचिव कुंदन सिंह खजुरिया और गणेश शाक्य सहित काफी संख्या में कोली समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button