खेलमध्य प्रदेश
गृहणी महिलाओं ने लगाए जमकर चौके- छक्के
देव सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भोपाल वूमेंस क्रिकेट क्लब सीजन- 3 का आयोजन


भोपाल, राजधानी के अंकुर मैदान में गृहणी महिलाओं ने जमकर चौके छक्के लगाए मौका था देव सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भोपाल वूमेन’एस क्रिकेट क्लब सीजन 3 का आयोजन का। प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग की महिलाओं ने अपनी भागीदारी की और मैदान पर क्रिकेट में बल्ले और गेंद के साथ अपना हुनर दिखाया । देव सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने कहा कि सभी महिला खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं । आज के एक मैच में एडवोकेट टीम विनर रही है। प्रतियोगिता में 6 टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। माहेश्वरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित करना है। फाइनल मुकाबला 25 मार्च को खेला जाएगा।




