अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा ने घोषित किए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कई राज्यों में नई नियुक्तियाँ
प्रभारी राजस्थान ताराचंद साहू अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त



भोपाल/नई दिल्ली। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्वारा संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियाँ घोषित की गई हैं। यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने बताया कि उक्त आदेश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागरजी एवं महासचिव रामलाल गुप्ता की स्वीकृति एवं निर्देशानुसार जारी किए गए हैं।विवेक साहू ने बताया कि महासभा द्वारा एन. टी. राठौर को मध्यप्रदेश एवं गुजरात,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू को राजस्थान,रमेश के साहू (इटारसी) को हिमाचल प्रदेश, कैलाश साहू (झांसी) उत्तरप्रदेश एवं ममता साहू (छत्तीसगढ़) को उत्तराखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने-अपने प्रदेशों में संगठन को मजबूत करते हुए महासभा के निर्धारित कार्यक्रमों को गति प्रदान करें। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, महामंत्री अनिल कुमार साहू (अकेला), कोषाध्यक्ष मदनलाल साहू, डॉ हेमराज साहू, हरी शंकर साहू, ओमप्रकाश साहू, हरिभाई साहू, जगदीश साहू, आभा साहू, लोकेश साहू, विनोद साहू, हितेश साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


