खबरमध्य प्रदेश

आपूर्ति निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के समान मेडिक्लेम सुविधा लागू की जाये

सेवा निवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने फेडरेशन द्वारा विगत तीन चार वर्ष वर्षो बाद भी आपूर्ति निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिये वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के सेवानिवृत कर्मचरियों के समान मेडि क्लेम सुविधा लागू नही करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि आपूर्ति निगम के तत्कालीन प्रबंध संचालक महोदय द्वारा प्रतिनिधि मंडल को अश्वासन दिया था कि आपूर्ति निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के सेवानिवृत कर्मचारियो के समान अतिशीघ्र मेडि क्लेम सुविधा लागू की जाएगी लेकिन प्रबंधन की लापरवाही उदासीन रवैया की वजह से तन चार वर्षों बाद भी आपूर्ति निगम मे सेवानिवृत कर्मचारियीं के लिए मेडि क्लेम सुविधा लागू नही वजह से आपूर्ति निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों की बिना इलाज के मृत्यु हो रही है क्योंकि सेवानिवृत कर्मचरियों को इतनी कम पेंशन मिलती है की उनके पास इलाज कराने के लिए पैसे नही होते हैं. परिणाम स्वरूप उनकी बिना इलाज के मौत हो जाती है. अत: फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक महोदय से विनम्र अनुरोध किया है कि आपूर्ति निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के सेवानिवृत कर्मचारियों के समान मेडि क्लेम सुविधा लागू की जाये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button