मैच रद्द होने पर कोलकाता को हुआ फायदा, RCB को नुकसान, पंजाब टॉप पर


कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. इस मैच के रद्द होने का सीधा फायदा कोलकाता को हुआ है. कोलकाता की शुरुआत खराब हुई थी. जब बारिश ने दस्तक दी, तब कोलकाता का स्कोर 3.4 ओवर में 25 पर दो विकेट था. अगर मैच होता भी पंजाब की स्थिति मजबूत थी. इसके अलावा कोलकाता को मैच रद्द होने पर 1 अंक मिला है. कोलकाता इस अंक के साथ अंक तालिका में एक पायदान ऊपर आ गई है. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है जबकि पंजाब किंग्स पहले स्थान पर आ गई है.
पंजाब किंग्स पहुंची टॉप पर
पंजाब किंग्स के अब 3 मैचों में दो जीत के बाद 5 अंक हो गए हैं. पंजाब का नेट रन रेट +0.637 का है. पंजाब का मैच धुलने के बाद उसे एक अंक मिला है. दूसरी तरफ बेंगलुरु अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है. जबकि राजस्थान तीसरे, दिल्ली चौथे स्थान पर है. बेंगलुरु, राजस्थान और दिल्ली की के 2 मैचों में 2 जीत के बाद 4-4 अंक हैं.

वहीं हैदराबाद अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर है. जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें और कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें स्थान पर हैं. गुजरात 9वें और पांच बार की चैंपियन चेन्नई अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है.
बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 12वां मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा. इसी के साथ दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया. सोमवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केकेआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. इस टीम को महज 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा. दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जैवियर बार्टलेट ने फिन एलन (6) को आउट किया.



