देश

साथ शराब पी,गला रेता और प्लास्टिक बैग में भरकर फेंक दिया शव

दिल दहला देने वाला क्राइम,बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने महिला के पति की हत्या कर शव प्लास्टिक बैग में फेंक दिया

बेंगलुरु:बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने महिला के पति की हत्या कर प्लास्टिक बैग में फेंक दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शक है कि उसका मृतक की पत्नी के साथ संबंध थे. मृतक की पहचान  42 वर्षीय सुनील नायक के रूप में हुई है.

पत्नी से थे कातिल के संबंध!

बेंगलुरु के हेब्बागोडी पुलिस सीमा  के तहत बोम्मासंद्रा औद्योगिक क्षेत्र में घटी इस घटना की रिपोर्ट आनंद नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराई थी , जिसके बाद हेब्बागोडी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी वासुदेव मल्लिक को गिरफ्तार किया है.पुलिस को शक है कि आरोपी का मृतक की पत्नी, पुष्पा के साथ प्रेम संबंध था.

घटना की पूरी डिटेल 

पुलिस के अनुसार, आरोपी वासुदेव ने पहले सुनील नायक से दोस्ती की और फिर दोनों ने साथ में शराब पी. शराब पीने के बाद आरोपी ने सुनील पर हमला कर दिया. उसने चाकू से सुनील का गला रेत दिया और बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक बैग में भरकर फेंक दिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है. इस क्रूर अपराध में क्या किसी और की भी भूमिका थी, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button