

वड़ा पाव गर्ल’ पिछले काफी समय से चर्चा में हैं और वो भी निेगेटिव वजहों से। ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से फेमस चंद्रिका दीक्षित ने दावा किया है कि एक बिजनेसमैन ने उन्हें एक रात के लिए कई लाख रुपये और एक रिसॉर्ट का ऑफर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रड्यूसर और डायरेक्टर ने भी इसी तरह के कॉम्प्रोमाइज के ऑफर दिए हैं। हाल ही में चंद्रिका ने अपने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया था। चंद्रिका युगम से अलग हो चुकी हैं और उन्होंने पति युगम को लेकर कई खुलासे किए थे। वहीं पति ने भी उनपर कई आरोप लगाए। इन्हीं तू-तू मैं-मैं के बीच वड़ा पाव गर्ल’ ने एक बड़ा खुलासा किया है उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने का ऑफर मिला था, जिसके बदले में उन्हें सामने वाले ने काफी मोटी रकम देने की बात कही थी।
सिद्धार्थ कन्नन ने पूछा- आपको 50 लाख रुपये ऑफर हुए थे?
दरअसल चंद्रिका के इस बयान को लेकर उनका एक पुराना वीडियो सामने आया था, जिसपर सिद्धार्थ कन्नन ने फिर से सवाल किया। सिद्धार्थ कन्नन ने उनसे पूछा कि क्या सच में आपको 50 लाख रुपये ऑफर हुए थे? अपने इस इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित ने कहा, ‘एक अच्छा-खासा बिजनेसमैन था। आपको मेल का स्क्रीनशॉट भी दे दूंगी। वो रिजॉर्ट दे रहा था और उसने कहा था कि कंडीशन और सिचुएशन आपकी, जगह मेरी। चंद्रिका मैं आपको 50 लाख ऑफर कर रहा हूं, बाकी आप बताइए।’
आगे बढ़ना है तो कॉम्प्रोमाइज तो करना ही पड़ेगा’
वड़ा पाव गर्ल ने अपने इस ऑफर के बारे में बताते हुए कहा, ‘ये ऑफर उन्हें प्रोफेशनली इमेल के जरिए आया था।’ चंद्रिका के मिस्ट्री मैन सैफी भी साथ थे और उन्होंने बताया कि चंद्रिका को कुछ डायरेक्टर्स और प्रड्यूसर्स भी कॉल करके कॉम्प्रोमाइज करने का ऑफर दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि किसी ने उन्हें दुबई भी बुलाया था। चंद्रिका ने आगे बताया कि इस तरह का ऑफर देने वाले ने उन्हें ये भी सलाह दी कि अगर आगे बढ़ना है तो कॉम्प्रोमाइज तो करना ही पड़ेगा, नहीं तो करियर में आगे नहीं बढ़ पाओगी। वड़ा पाव गर्ल ने अपनी बातें आगे रखते हुए कहा कि ये तो फैक्ट है, गंदगी मचा रखी है।
‘लोग बोलते हैं- एक बार तो कॉम्प्रोमाइज करना ही पड़ेगा’
चंद्रिका ने ये भी कहा, ‘लोग कहते हैं आपको ऐसे आगे बढ़ने नहीं देंगे, पॉइंट है। ब्रैंड शूट में भी ऐसा होता है, लोग बोलते हैं एक बार तो कॉम्प्रोमाइज करना ही पड़ेगा। बोलते हैं कि पैसे बोलो आप कितने लोगे। ढाई साल की बच्ची को नहीं छोड़ रहे, तीन साल की बच्ची को नहीं छोड़ रहे और आप मुझ पर उंगली उठा रहे हो।’
पति का दो महिलाओं के साथ अफेयर
वहीं चंद्रिका ने पति युगम गेरा को लेकर दावा किया कि उनके पति का एक नहीं, बल्कि दो महिलाओं के साथ अफेयर चल रहा है. चंद्रिका ने कहा कि उनके पति ने उन्हें खुद इस बारे में बताया था। पति के बारे में बात करते हुए वो इमोशनल भी हुईं और कहा, ‘वो मेरा प्यार है, मैं ये नहीं कहूंगी कि वो प्यार था…मैं उसकी लाइफ की सबसे पहली लड़की थी, जिसने उसका हाथ थामा था, जो उसकी बाइक के पीछे बैठती थी. जिससे वो अपनी हर एक बात शेयर करता था. मगर अब अचानक वो किसी और के साथ अपनी चीजें शेयर कर रहा है।’



