किसी के धर्म में जयकर करना मना है तो जोर देना उचित नहीं
वंदे मातरम पर बोले समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष ललित गौर


राजधानी स्थित दुष्यंत संग्रहालय में ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में शामिल कई वक्ताओं ने ज्योतिबा राव फुले के जीवन, व्यक्तित्व और उनके द्वारा मानव समाज के हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। ओबीसी नेता एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित गौर ने कहा कि हम ज्योतिबा राव फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं , इसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। ललित गौर ने कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं । 2027 में उत्तर प्रदेश में चुनाव होना है जहां हमारी पार्टी की सरकार बनेगी । इसके अलावा 2028 में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वंदे मातरम पर राजनीति को लेकर ललित गौर ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि किसी के धर्म में जयकार करना मना है तो जोर नहीं दिया जाना चाहिए ।धर्म के आधार पर किसी को टारगेट करना उचित नहीं है।
ललित गौर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि माता की ही पिता की भी जय का जानी चाहिए , यह भाजपा का दोहरा चरित्र है यह एक धर्म को टारगेट कर रही है तथा मूल मुद्दों जैसे शिक्षा ,स्वास्थ्य और किसानों की समस्याओं से ध्यान भटकना जा रही है।



