एस्ट्रो पंडित पूजा नितेश दुबे “मोहिनी” रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित


मध्यभारत के प्रसिद्ध संस्थान “रत्नवाला” द्वारा रत्नों पर एक कार्यशाला और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ता प्रतीश बिहारी सक्सेना जी (डायरेक्टर रत्नावला भोपाल) एवं लखमीचंद चौधरी जी ( कुरावर ) से एवं मंच संचालन एस्ट्रो पूजा नितेश दुबे एवं कार्यक्रम पंजीयन प्रभारी नीलेश अग्रवाल जी के साथ ही इस कार्यक्रम में 100 से अधिक ज्योतिष विद्वान उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से कामाख्या से पधारे तांत्रिक त्यागी बाबा जी एवं रायसेन से पधारे मणिराम महंत जी, आचार्य गंगा प्रसाद शास्त्री जी, कृपाराम उपाध्याय जी, चित्रांशी (मंडीदीप) से, विद्याभूषण सिंह जी, सी आर शर्मा (गौतम गुरु जी), आचार्य संतोष भार्गव जी, आनंद वरंदानी, शैलजा श्रीवास्तव जी, मधुकर जी, एवं अन्य विद्वान उपस्थित रहे। इस सम्मान समारोह में एस्ट्रो पंडित पूजा नितेश दुबे “मोहिनी” जी को रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया.यह आयोजन विश्व का प्रथम ऐसा आयोजन था जो केवल रत्नों पर आधारित था । और इसमे रत्नो पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। आयोजन बहुत गरिमामय, व्यवस्थित और अनुशासित हुआ, इसके लिए आयोजक टीम को बहुत बहुत बधाई एवं साधुवाद।।


