दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी: रोहित दुबे को पुनः मध्य प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, संगठन विस्तार का दिया संदेश


नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के 111वें स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश संगठन को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए रोहित दुबे को पुनः मध्य प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रोहित दुबे ने कहा कि संगठन को गांव-गांव और शहर-शहर तक विस्तार दिया जाएगा तथा हिंदू समाज की एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल पद नहीं, बल्कि एक संकल्प है—हिंदू समाज की आवाज को मजबूत करने का। कार्यक्रम में देशभर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की शक्ति और एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार से गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध एवं भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग भी जोरशोर से उठाई गई।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें लालजी शर्मा संगठन मंत्री मध्यप्रदेश, विनोद जोशी जी महामंत्री मध्यप्रदेश, विजयरामदास जी संतमहासभा प्रदेश अध्यक्ष, गोपाल व्यास जी प्रदेश उपाध्यक्ष,अरुणा पारे जी प्रदेश उपाध्यक्ष, पवन सिंह राजपूत प्रदेश मंत्री,सानू जी प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तरप्रदेश,पवन महोरकर ग्वालियर संभाग अध्यक्ष,शालकराम तिवारी जी संभाग अध्यक्ष नर्मदापुरम, उमेश कुमार चौधरी जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम,विजय वर्मा जिला अध्यक्ष खंडवा, शिवनारायण मीणा जिला अध्यक्ष राजगढ़, जितेंद्र कुमार जिला उपाध्यक्ष रायसेन, मनीष सोनी वार्ड अध्यक्ष भोपाल सहित हज़ारों की तादाद में कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।
दिल्ली में हुई इस नियुक्ति को मध्य प्रदेश संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।


