खबरमध्य प्रदेश

दूसरे दिन महिलाओ ने हर्षोल्लास के साथ मनाई डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती

संयुक्त जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में भोपाल के तुलसी नगर में स्थित डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती मैदान में आयोजित तीन दिवसीय डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर आज दूसरे दिन महिलाओ ने बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया। आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रुप मे भोपाल नगर निगम की महापौर श्रीमती मालती राय तथा अतिथि के रुप मे वार्ड क्र 31 की पार्षद श्रीमती मृदुला सचान, प्रबुध्द महिला मंडल की गौतमी गोलाईत, पूर्णिमा धाबर्डे, कल्पना पाटिल, कल्पना माणिक, कविता गेडाम, आदि ने तथागत गौतम बुद्ध एवं डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को प्ररंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती मालती राय ने कहा कि आज हम सभी महान समाज सुधारक, संविधान निर्माता और समानता के प्रतीक डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमें उनके विचारों, संघर्षों और आदर्शों को याद करने का अवसर देता है। डॉ. आंबेडकर ने समाज में व्याप्त भेदभाव, अन्याय और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को विशेष महत्व दिया और हमेशा कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की प्रगति पर निर्भर करती है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, समान अधिकार और आत्मसम्मान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर के संघर्ष को याद कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रगट की तथा कहा कि ऐसे महान विभूति का मार्गदर्शन मिला, जिन्होंने हमें अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना सिखाया। आज भी हमें उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है—शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।
बहनों, हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा और समाज में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। हमें शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाना होगा और हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा।
अंत में सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएंगे और एक समान, न्यायपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
कार्यक्रम के अंत में बच्चो व्दारा डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर जी पर आधारित गीतों पर सांस्कृतिक के तहत नृत्य प्रस्तुत किए गये।
रात 10.30 करुणा बुध्द विहार से डी जे के साथ मोमबत्ती रैली निकाली गई, डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर जंयती मैदान, प्रकाश तरुण पुष्कर, लिंक रोड दो से होते हुए बोर्ड आफिस चौराहा स्थित डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर के प्रतिमा के पास पहूच कर रात 12 बजकर एक मिनिट पर बुध्द वंदना के साथ उन्हे मानवंदना देकर बडे पैमाने पर आतिशबाजी की गई।
दिनांक 14 अप्रेल को करुणा बुध्द विहार, तुलसी नगर भोपाल में प्रातः 11.00 बजे मुख्य अतिथि एड गुरु प्रसाद मदन, वरिष्ठ आंबेडकरी साहित्यिक, प्रयागराज तथा प्रमुख अतिथि दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक मान भगवानदास सबनानी जी की गरिमापूर्ण उपस्थिति मे डाॅ बाबासाहेब की जयंती मनाई जायेगी। साथही दिनांक 15 अप्रैल को सायं 7.00 बजे प्रबुध्द महिला मंडल व्दारा बाबासाहेब की जयंती के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button