EPS 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति म प्र 15 अप्रैल को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय के सामने धरना देकर पेंशन वृद्धि का ज्ञापन सौपेगी
ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति म प्र के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा एवं प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर ने बताया कि ई पी एस 95 पेंशनर्स विगत 8-9 वर्षो से रुपये 7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू करने के लिए संघर्ष कर रहें है सरकार भी बार बार पेंशन वृद्धि करने का अश्वासन मौखिक एवं लिखित मे दे रही है किन्तु सरकार द्वारा अभी तक पेंशन मे वृद्धि नही कि गई है हम सभी पेंशन वृद्धि के निर्णय के बहुत करीब है अब केवल थोड़ा सा दबाब बनाने कि आवश्यकता है इसी को ध्यान मे रख कर 14 अप्रैल को 12 बजे अम्बेडकर मैदान सेकण्ड स्टाप भोपाल मे संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडरकर को एवं राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत के निर्देशानुसार दिनांक 15 अप्रैल को 2 बजे से 4 बजे तक कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के समाने अरेरा हिल्स भोपाल मे धरना प्रदर्शन कर क्षेत्रीय आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि को ज्ञापन सौपा जायेगा. अत:आप सभी साथियों एवं पत्रकार बन्धुओं से विनम्र अनुरोध है कि निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर ज्ञापन देने के कार्यक्रम को सफल बनाये अपील करने वालों मे पी सी जैन ओ पी सोनी हतिम अली अंसारी एस एस तिवारी राजू अवस्थी आर के खरे शैलेन्द्र शर्मा इग्निस फ़्रांसिस मंजू भोजवानी रेखा बाजपेई वीणा जोशी आदि शामिल हैं.



