पहलगाँव में शहीद हुए अमर शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के नाम से किसी मेडिकल कालेज या यूनिवर्सिटी का नाम रखा जाये
अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने पहलगांव हमले पर शहीद हुए सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कि है आज भी करनाल हरियाणा के एक पिता का दर्द झलकता है अमर शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता अपने बेटे विनय को याद करते हुए बताते हैं कि घर मे शहीद बेटे की तस्वीर नही रखते हैं ताकि कहीं आँसू न आ जाये उनका कहना है कि आपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंक वादियों को मुंह तोड़ जबाब दिया गया किन्तु उनकी एक टीस बांकी है कि अमर शहीद लेफ्टिनेंट विनय के नाम पर करनाल हरियाणा मे किसी मेडिकल कालेज या यूनिवर्सिटी का नाम रखा जाये अत: अमरशहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा देवकी नंदन खंडूजा ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि पहलगांव घटना मे शहीद हुए अमर शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के नाम से करनाल हरियाणा मे किसी मेडिकल कालेज या यूनिवर्सिटी का नाम रखा जाये साथ ही पहलगांव मे अमर शहीदों के नाम पर शहीद स्मारक का निर्माण कराया जाये अनुरोध करने वालों मे सुभाष शर्मा अरुण वर्मा देवकी नंदन खंडूजा तारा चंद्र राणा राजकुमार तिवारी जफरुद्दीन योगेश बराठे आनंद श्रीवास्तव कपिल शर्मा अनिल बाजपेई आदि शामिल हैं.



