खेलमध्य प्रदेश

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का शुभारंभ

भोपाल। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के तत्वावधान में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ एलएनसीटी यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में डॉ. अनुपम चौकसे, कुलाधिपति सचिव, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एवं सचिव, एलएनसीटी ग्रुप, आर.के. शर्मा स्पोर्ट्स ऑफिसर, टीआईटी तथा पंकज जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी ग्रुप द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में देशभर की 55 विश्वविद्यालयों से 500 से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिशियल्स भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में नेवाजा तथा महिला वर्ग में फाइटिंग सिस्टम के विभिन्न मुकाबले आयोजित किए गए। महिला वर्ग फाइटिंग सिस्टम -45 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुमाऊं यूनिवर्सिटी की शिवानी ने स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी की हर्षिता को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल मुकाबले में शिवानी ने स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी की एकता को तथा दूसरे सेमीफाइनल में हर्षिता ने गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की डोलेमोन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग फाइटिंग सिस्टम -48 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुमाऊं यूनिवर्सिटी की लाहौरी ने जेआरएन यूनिवर्सिटी की काजल को हराकर स्वर्ण पदक जीता। पहले सेमीफाइनल में लाहौरी ने मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी की दीक्षा को तथा दूसरे सेमीफाइनल में काजल ने एसआरएम यूनिवर्सिटी की ईशा को हराकर फाइनल में स्थान बनाया।
महिला वर्ग फाइटिंग सिस्टम -52 किलोग्राम वेट कैटेगरी में स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी की लावण्या ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी की शिप्रना को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पहले सेमीफाइनल में शिप्रना ने डॉ. के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी की गरिमा को तथा दूसरे सेमीफाइनल में लावण्या ने मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी की दीक्षा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष वर्ग नेवाजा -56 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में आईएएसई राजस्थान के जितेंद्र ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी के शशांक बोरा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। पहले सेमीफाइनल में जितेंद्र ने यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट के अब्दुल को तथा दूसरे सेमीफाइनल में शशांक ने गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के हर्ष को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष वर्ग नेवाजा -62 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत ने देशभगत यूनिवर्सिटी के कुलदीप को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पहले सेमीफाइनल में दीक्षांत ने गांधी यूनिवर्सिटी के चेरा को तथा दूसरे सेमीफाइनल में कुलदीप ने इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के कृष को हराकर फाइनल में स्थान बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button