खबरमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन


भोपाल। मप्र राज्य कर्मचारी संघ सागर जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व और प्रदेशमंत्री राकेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जनगणना-2026 के कार्य के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हुए पटवारियों की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर महोदया को एक ज्ञापन सौंपा है। जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय के अनुसार संघ ने दिवंगत पटवारी के परिवार को क्षतिपूर्ति, अनुकंपा नियुक्ति और घायल कर्मचारी को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की पुरजोर मांग की है।
विगत दिनों जनगणना-2026 के शासकीय कार्य हेतु जाते समय पटवारी जयकुमार वैद्य एवं अतुल कुमार रैकवार की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना में ड्यूटी पर तैनात जयकुमार वैद्य का असामयिक निधन हो गया, जिससे पूरे राजस्व विभाग और कर्मचारी जगत में शोक की लहर है। दुर्घटना में दूसरे साथी श्री अतुल रैकवार गंभीर रूप से घायल हैं और वर्तमान में उपचाराधीन हैं।
कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से विभिन्न मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है:
​ दिवंगत जयकुमार वैद्य अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे। शासन के नियमानुसार उनके शोकाकुल परिवार को तत्काल उचित क्षतिपूर्ति राशि (एक्स-ग्रेसिया) प्रदान की जाए एवं परिवार के पात्र सदस्य को अविलंब अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। गंभीर रूप से घायल पटवारी श्री अतुल रैकवार के इलाज का संपूर्ण व्यय शासन द्वारा वहन किया जाए तथा उन्हें विशेष आर्थिक सहायता दी जाजाए समूह बीमा की मांग जनगणना-2026 जैसे महत्वपूर्ण और भीषण गर्मी के प्रकोप में जोखिम भरे कार्य को देखते हुए, जिले के समस्त संलग्न कर्मचारियों का 5 लाख रुपये का सामूहिक बीमा अनिवार्य रूप से कराया जाए।
म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि भीषण गर्मी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को अपने ‘कर्मचारी योद्धाओं’ के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। संघ ने आशा व्यक्त की है कि पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु कलेक्टर महोदया अविलंब आदेश जारी करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button