हिंदी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर में छिपा है शक्तिशाली मंत्र


भोपाल। अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के अध्यक्ष उदित भदोरिया में हिंदी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर को मंत्र कहा तथा व्याख्या करते हुए बताया कि सनातन परंपरा में हिंदी (संस्कृत-देवनागरी) वर्णमाला का प्रत्येक अक्षर एक शक्तिशाली मंत्र है, यह अक्षर केवल ध्वनि नहीं बल्कि एक विशिष्ट ऊर्जा और कंपन है, जिनके सही उच्चारण से शरीर ,मन ,तथा चेतना, पर गहरा प्रभाव पड़ता है, इन्हें अक्षर कहा जाता है जिसका अर्थ है अविनाशी, मंत्र रूप का विवरण बीजाक्षर की शक्ति,, वर्णमाला के अक्षर जैसे सिद्ध बीजाक्षरमंत्र है, प्रत्येक अक्षर का एक अधिष्ठाता देवता है, तथा विशेष कंपन है जो किसी विशिष्ट कार्य की सिद्धि हेतु किया जाता है। शारीरिक प्रभाव,, इन अक्षरों के मंत्र उच्चारण से शारीरिक उष्णता जैसे,रम, से रोग से उदर संबंधित से लीवर, की शुद्धि पर सीधा प्रभाव पड़ता है। कुंडली चक्र, हिंदी वर्णमाला के अक्षरों का संबंध हमारी कुंडली के साथ चक्र तथा ऊर्जावान स्थान से है। न्यास प्रक्रिया, तांत्रिक उपासना में न्यास के दौरान इन वर्णों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में मंत्र के साथ स्थापित कर ऊर्जा को जागृत किया जाता है, वर्णमाला के अक्षर ध्वनि के रूप में ब्रह्मांड की रचना के सूक्ष्म घटक है, जो नाद के माध्यम से आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करते हैं, इनके जपने से मनन चिंतन करने से विशिष्ट शक्ति का उपार्जन होता है, इससे ईस्ट कर्म या इच्छित वस्तु की सिद्धि होती है, भयसे रक्षा होती है, वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर की एक ऊर्जा है, उदाहरण के तौर पर मूलाधार चक्र के पास शारीरिक कष्ट होने पर ओम का उच्चारण बार-बार करें तो उसे अंग पर अक्षर का वाइब्रेशन जाएगा और कष्ट दूर होगा। ऐसे ही जननेंद्रिय के आसपास, वम, का उच्चारण करें, पेट से संबंधित परेशानी पर, रम, का उच्चारण, हृदय या उसके आसपास से संबंधित अंग पर परेशानी पर, यम, का उच्चारण करें, कंठ में या उसके आसपास परेशानी होने पर,हम, का उच्चारण करें, मस्तक या उसके आसपास कष्ट होने पर,ओम, का उच्चारण करें, अक्षर शक्ति के वाइब्रेशन से शारीरिक कष्ट समाप्त होने लगते हैं यह अक्षर विज्ञान है जो अ प्रमाणित है परंतु सत्य है यह सनातन की वर्णमाला शक्ति मंत्र है, बचपन में हिंदी वर्णमाला के सभी अक्षरों को जोर-जोर से उच्चारण किया जाता है और सभी रोग शरीर से भाग जाते हैं बच्चों के यह पद्धति सभी पर लागू है।



