खबरखेलमध्य प्रदेश

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु प्रतियोगिता में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की रजत पदक से शानदार शुरुआत

भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रतियोगिता में फाइटिंग सिस्टम एवं फुल कॉन्टैक्ट स्पर्धाओं के विभिन्न भार वर्गों में कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन की खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। फुल कॉन्टैक्ट महिला -52 किलोग्राम वर्ग में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की प्रिया ठाकुर ने रजत पदक प्राप्त किया। इस वर्ग में कृष्णा कांत हांडिक्वी स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी की रिया देउरी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि संयुक्त कांस्य पदक त्रिपुरा विश्वविद्यालय की डोलोन डी सिंह एवं देश भगत विश्वविद्यालय की मेघा को मिला। महिला -57 किलोग्राम वर्ग में कुमाऊँ विश्वविद्यालय की कौशल्या गुप्ता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की रेणु ने रजत पदक हासिल किया। संयुक्त कांस्य पदक देश भगत विश्वविद्यालय की तन्नु एवं माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की लवली को मिला। फाइटिंग सिस्टम महिला -57 किलोग्राम वर्ग में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी की दुगी लुलु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि त्रिपुरा यूनिवर्सिटी की श्राबनी दास ने रजत पदक हासिल किया। संयुक्त कांस्य पदक श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालया की स्वर्णा जैन एवं माधव यूनिवर्सिटी की प्रियंका चौधारी को मिला।
महिला -63 किलोग्राम वर्ग में देश भगत यूनिवर्सिटी की ममता उपाध्याय ने स्वर्ण पदक जीता। डॉ. के. एन. मोदी यूनिवर्सिटी की रेनुका गुर्जर रजत पदक विजेता रहीं। संयुक्त कांस्य पदक त्रिपुरा यूनिवर्सिटी की धारित्री सैकिया एवं गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की मुम्मी दास को मिला। महिला -70 किलोग्राम वर्ग में मां शाकुम्बरी यूनिवर्सिटी, सहारनपुर की निशा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जे.आर.एन. राजस्थान विद्यापीठ की कृतिका दुग्गर ने रजत पदक हासिल किया। संयुक्त कांस्य पदक त्रिपुरा यूनिवर्सिटी की सैथि नाथ एवं कुमाऊं यूनिवर्सिटी की मीनाक्षी पंत को मिला। महिला +70 किलोग्राम वर्ग में शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की मानशिका गोयल ने स्वर्ण पदक जीता। यूनिवर्सिटी ऑफ मैसूर की बिंदुश्री रजत पदक विजेता रहीं। संयुक्त कांस्य पदक डॉ. के. एन. मोदी यूनिवर्सिटी की आशा गुर्जर एवं त्रिपुरा यूनिवर्सिटी की आशा रानी देबबर्मा को मिला। फुल कॉन्टैक्ट महिला -45 किलोग्राम वर्ग में राजीव गांधी विश्वविद्यालय की कागो असुंग ने स्वर्ण पदक जीता। कुमाऊँ विश्वविद्यालय की खुशबू ने रजत पदक प्राप्त किया। संयुक्त कांस्य पदक प्रताप विश्वविद्यालय, जयपुर की तनिष्का परिहार एवं जे.आर.एन. राजस्थान विद्यापीठ की रवीना मेनारिया को मिला।
महिला -48 किलोग्राम वर्ग में IASE राजस्थान की दीपिका ने स्वर्ण पदक जीता। डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय की निकिता ने रजत पदक प्राप्त किया। संयुक्त कांस्य पदक त्रिपुरा विश्वविद्यालय की नबाम सांगटे एवं माधव विश्वविद्यालय की सीता कुमारी को मिला।
फुल कॉन्टैक्ट पुरुष -56 किलोग्राम वर्ग में राजीव गांधी विश्वविद्यालय के बिकाश सुंगकुरांग ने स्वर्ण पदक जीता। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के हर्ष के आर्य ने रजत पदक प्राप्त किया। संयुक्त कांस्य पदक डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय के संजय गुर्जर एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के पार्थ वर्मा को मिला। पुरुष -62 किलोग्राम वर्ग में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के विक्की ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि देश भगत विश्वविद्यालय के विनोज कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। संयुक्त कांस्य पदक सिंघानिया विश्वविद्यालय के सचिन दुलार एवं डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय के हर्षित शर्मा को मिला। पुरुष +94 किलोग्राम वर्ग में मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के प्रियरणजन चरण ने स्वर्ण पदक जीता। देश भगत विश्वविद्यालय के अरविंद देवासी ने रजत पदक प्राप्त किया। संयुक्त कांस्य पदक अंजनैया विश्वविद्यालय के हर्ष वर्मा एवं डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय के कृष्ण कुमार जाट को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, साहस, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button