खबरदेश

जिस नौकर ने बेटी को रेप के बाद मार डाला, उसके कर्ज चुकाते थे IRS अफसर

IRS अधिकारी की बेटी के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में आरोपी नौकर राहुल मीणा को गिरफ्तार किया गया

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी के साथ रेप के बाद हत्या मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में एक बेहद हैरान करने वाला पक्ष भी सामने आया है. जिस नौकर ने अधिकारी की हंसती-खेलती दुनिया तबाह कर दी, उसी का कर्ज IRS अधिकारी चुकाया करते थे. दरअसल पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है. यह जानकारी भी सामने आई कि UPSC की तैयारी कर रही IRS की बेटी ने अपने बचाव में पूरी ताकत का इस्तेमाल किया. लेकिन नौकर राहुल मीणा की सनक के सामने वो कमजोर पड़ गई.

आरोपी राहुल मीणा पुलिस गिरफ्त में

बुधवार 22 अप्रैल को साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी से सामने आई इस सनसनीखेज मामले का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.  आरोपी राहुल मीणा से देर रात पुलिस ने पूछताछ की. पूछताछ में एक ऐसी बात सामने आई, जिससे लोग कह रहे- सही में भलाई का जमाना नहीं है.

आरोपी को ऑनलाइन सट्टेबाजी का लत, लोगों से लेता था उधार

दरअसल आरोपी राहुल मीणा IRS अधिकारी के यहां डेढ़ साल तक घरेलू नौकर के रूप में काम कर चुका था. कुछ दिनों पहले ही उसकी एक गंदी आदत के कारण नौकरी से निकाला गया था. दरअसल जांच में पता चला कि आरोपी को ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत थी, इसके चलते उसने कई लोगों से पैसे उधार ले लिए थे.

आरोपी की उधारी IRS अधिकारी ने चुकाए थे

राजस्थान के अलवर जिले में अपने गांव के लोगों से पैसे उधार लिए थे. साथ ही साथ दिल्ली में IRS के पड़ोसियों से भी पैसे उधार लिए थे. कई पड़ोसियों का उधार तो IRS ने चुकाया भी था. अधिकारी ने उसे लोगों से पैसे उधार लेने की आदत के बारे में समझाया भी था, लेकिन फिर भी वो नहीं मानता था.

इसी के चलते IRS ने उसे नौकरी से निकाल दिया था. कुछ महीनों पहले तक जब IRS अधिकारी अपने नौकरी राहुल मीणा के उधार लिए पैसे चुका रहे होंगे, तब उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि कुछ दिनों बाद उनका यहीं नौकर उनके परिवार को तबाह कर देगा.

आरोपी राहुल ने वारदात को कैसे दिया अंजाम

आरोपी राहुल को मालूम था कि मृतक लड़की के माता और पिता सुबह जिम जाते हैं. राहुल बिल्डिंग से पूरी तरह वाकिफ था कि कहां कहां लॉक है और कैसे लॉक को खोलना है. सुबह राहुल बिल्डिंग में घुसा और सीधा लड़की के स्टडी रुम में गया था, स्टडी रुम अलग से फ्लैट के रूफ पर बनाया हुआ है.

लड़की चूंकि UPSC की तैयारी कर है, लिहाजा माता-पिता ने सुबह-सुबह उठ कर पढ़ाई करने को कहा था. लड़की पढ़ाई कर रही थी, तभी आरोपी अचानक सीधा स्टडी रुम में पहुंचा और लड़की का रेप करने के लिए उसका गला दबाया. उसको काबू में करने की कोशिश की लेकिन लड़की ने विरोध किया.

आरोपी ने पास में रखे लैंप और भारी चीज से लड़की पर हमला किया, जिससे लड़की के साथ से खून निकलने लगा लड़की बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में लड़की के साथ आरोपी ने रेप किया. फिर घर से कीमती सामनों का समेटते हुए भाग निकला.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button