लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार पिछड़ा दलित विकास महासंघ के भोपाल जिला अध्यक्ष नियुक्त
लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को यह जिम्मेदारी पिछड़ा दलित विकास महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चिंतामन द्वारा सौंपी गई


भोपाल। सिविल इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को पिछड़ा दलित विकास महासंघ द्वारा भोपाल जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को यह जिम्मेदारी पिछड़ा दलित विकास महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चिंतामन द्वारा सौंपी गई है। लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियां का बखूबी निर्वहन करेंगे। अहिरवार ने कहा कि हम संगठन का विस्तार करने तथा समाज के पिछड़े ,दलित शोषित और वंचितों की निस्वार्थ सेवा कर संगठन का विस्तार करने का काम करते रहेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पिछड़ा दलित विकास महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चिंतामन का आभार व्यक्त किया। बता दें कि लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार सिविल इंजीनियर के रूप में काम कर चुके हैं और 2023 में शासकीय सेवा से सेवानिवृत हुए हैं। उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार के पिताजी नाथूराम अहिरवार भूतपूर्व सांसद, विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की सरकार में शिक्षा मंत्री थे ।अब सेवानिवृत्ति के बाद लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार भी सक्रिय राजनीति के साथ समाज सेवा कर रहे हैं।


