लायंस इंटरनेशनल के लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2: एमजेएफ लायन महेश मालवीय बने नए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर
उज्जैन में संपन्न 'पृथ्वी' कॉन्फ्रेंस में हुआ निर्वाचन, हांगकांग में लेंगे शपथ


उज्जैन/भोपाल: उज्जैन की पावन धरा पर लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 की भव्य डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस ‘पृथ्वी’ गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस सम्मेलन का मुख्य आकर्षण आगामी कार्यकाल के लिए नेतृत्व परिवर्तन रहा, जिसमें भोपाल के प्रतिष्ठित समाजसेवी MJF लायन महेश मालवीय को वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित किया गया। वे वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF लायन प्रवीण वशिष्ठ (उज्जैन) का स्थान लेंगे।
सेवा और समर्पण का नया संकल्प
मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 के अंतर्गत 166 क्लब और लगभग 3,000 समर्पित सदस्य सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। नवनिर्वाचित गवर्नर लायन महेश मालवीय एवं उनकी धर्मपत्नी लायन गायत्री मालवीय ने इस अवसर पर सेवा, समर्पण और सशक्त नेतृत्व की नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेगा जिला
नवनिर्वाचित गवर्नर लायन महेश मालवीय शीघ्र ही हांगकांग में आयोजित होने वाले Lions International Convention में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे इसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने पद की गरिमामय शपथ ग्रहण कर आधिकारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे।
30 वर्षों का दीर्घ अनुभव
लायन महेश मालवीय पिछले तीन दशकों (30 वर्षों) से लायंस क्लब से जुड़े हुए हैं। इस लंबी अवधि में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न सेवा परियोजनाओं में न केवल सहभागिता की, बल्कि उल्लेखनीय योगदान भी दिया है। उनकी प्रशासनिक क्षमता और सेवा भावना से पूरे जिले को एक नई दिशा मिलने की प्रबल उम्मीद है।
शुभकामनाओं का तांता
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके होम क्लब, लॉयंस क्लब ऑफ भोपाल ग्लोरियस में हर्ष की लहर है। क्लब के प्रमुख सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है, जिनमें मुख्य रूप से शामिल है एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, एमजेएफ इंजीनियर लायन अजय साहू, एमजेएफ लायन योगेंद्र राणा, मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन रामू राम जाट, सचिव लायन देशराज पचौरी, सहित लायंस क्लब विदिशा के सभी मेंबर्स,लायन डॉक्टर मनोज वर्मा, लायन दीपक गुप्ता, लायन प्रकास पाटिल, लायन सुमित अग्रवाल, लायन संजीव मिश्रा, एडवोकेट लायन सुरेश मालवीय, लायन कमलेश विश्वकर्मा, लायन डॉक्टर गगन कांत त्रिपाठी , लायन रोहित सिसोदिया आदि के साथ ही विभिन्न सामाजिक धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठन अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा, मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग मध्य प्रदेश, समग्र शिक्षक संगठन मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति. शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा विदिशा , महाराणा प्रताप कॉलेज विदिशा ,
अखिल विश्व गायत्री परिवार विदिशा,ओशो परिवार विदिशा, ब्रह्माकुमारी परिवार विदिशा, *राष्ट्रीय कवि संगम जिला विदिशा, रेड क्रॉस सोसाइटी जिला विदिशा, सार्वजनिक वाचनालय विदिशा, निशुल्क अग्रवाल भोजनालय सेवा समिति विदिशा , विदिशा सेवा संस्थान गुजराती धर्मशाला विदिशा की ओर से आपको हार्दिक मंगल शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई दी गई।लायन महेश मालवीय का निर्वाचन भोपाल और पूरे डिस्ट्रिक्ट के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व में लायंस क्लब की सेवा यात्रा को और अधिक विस्तार मिलेगा।



