खेलमध्य प्रदेश

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु चैंपियनशिप आयोजित

भोपाल। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के तत्वावधान में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा एलएनसीटी कोलार रोड, भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु चैंपियनशिप में आज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में ने-वाज़ा, फाइटिंग सिस्टम और फुल कॉन्टैक्ट कैटेगरी के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, शक्ति और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। ने-वाज़ा महिला वर्ग (-57 किलोग्राम) में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी की दुगी लुलु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी की जिया ने रजत पदक प्राप्त किया तथा संयुक्त रूप से श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय की स्वर्णा जैन एवं माँ शाकुंबरी यूनिवर्सिटी, सहारनपुर की लवली ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
ने-वाज़ा महिला वर्ग (+70 किलोग्राम) में माँ शाकुंबरी यूनिवर्सिटी, सहारनपुर की तनु रानी ने स्वर्ण पदक जीता। एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी की विशाखा ने रजत पदक प्राप्त किया। संयुक्त कांस्य पदक प्रताप यूनिवर्सिटी, जयपुर की जाहनवी सेन एवं मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की अर्पिता को मिला। फाइटिंग सिस्टम पुरुष वर्ग (-56 किलोग्राम) में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी के बायाबांग भूपाई ने स्वर्ण पदक जीता। भोपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी के राजकुमार सेन ने रजत पदक प्राप्त किया। संयुक्त कांस्य पदक एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के दुर्वेश पाल एवं यूनिवर्सिटी ऑफ मैसूर के थेजस बीआर ने प्राप्त किया। फाइटिंग सिस्टम पुरुष वर्ग (-62 किलोग्राम) में अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के उमेश साकेत ने स्वर्ण पदक जीता। माँ शाकुंबरी यूनिवर्सिटी, सहारनपुर के अनुज बुरमन ने रजत पदक प्राप्त किया। संयुक्त कांस्य पदक स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के यशवर्धन एवं डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी के हंगखनिल नेओग को मिला। फुल कॉन्टैक्ट महिला वर्ग (-63 किलोग्राम) में एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी की तब्बू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गौहाटी यूनिवर्सिटी की हर्षिता भारती ने रजत पदक प्राप्त किया। संयुक्त रूप से कांस्य पदक डॉ. के. एन. मोदी यूनिवर्सिटी की अलका एवं त्रिपुरा यूनिवर्सिटी की धरित्री साइकिया ने प्राप्त किया। मेडल सेरेमनी के अवसर पर डॉ. मनदीप सिंह, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, जम्मू एंड कश्मीर यूनिवर्सिटी एवं AIU ऑब्जर्वर, अमित अरोड़ा, जनरल सेक्रेटरी, जू-जित्सु फेडरेशन ऑफ इंडिया, बालकृष्ण सेटी, टेक्निकल डायरेक्टर, पंकज पाराशर, संयोजक तथा पंकज कुमार जैन, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एलएनसीटी भोपाल द्वारा स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button