अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

बुधनी घाट पर पंचदिवसीय पुरुषोत्तम मास कथा का भव्य आयोजन 27 से 31 मई तक

बुधनी। “श्री गणेशाय नमः” के मंगलाचरण के साथ परम पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर पंचदिवसीय पुरुषोत्तम मास कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 27 मई 2026 से 31 मई 2026 तक श्री गोपाल मंदिर, मां नर्मदा तट, बुधनी घाट पर संपन्न होगा। कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस दिव्य आयोजन में श्रद्धालुजन महंत श्री बालक दास त्यागी जी महाराज के पावन सानिध्य में कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। वहीं, धर्माधिकारी पंडित गंगा प्रसाद आचार्य के श्रीमुख से अमृतमयी ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी, जिससे श्रद्धालु अपने जीवन को मंगलमय एवं कल्याणकारी बना सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि मां रेवा (नर्मदा) के पावन तट पर आयोजित यह कथा धार्मिक आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगी। समस्त धर्म अनुरागी महानुभावों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button