

पटना, 25 अप्रैल 2026: Paytm ने कहा कि Paytm Payments Bank Ltd (PPBL) पर नियामकीय कार्रवाई का कंपनी पर कोई वित्तीय, व्यावसायिक या परिचालन प्रभाव नहीं पड़ा है और इसकी सभी सेवाएं बिना किसी रुकावट के चल रही हैं।
Paytm ऐप और इसकी सभी सेवाएं, जिनमें Paytm UPI, Paytm Gold और इसकी सहायक एवं संबद्ध कंपनियों द्वारा दी जाने वाली सेवाएं जैसे Paytm QR, Paytm Soundbox, Paytm Card Machines, Paytm Payment Gateway आदि शामिल हैं, सामान्य रूप से काम कर रही हैं।
कंपनी ने यह भी कहा कि उसका Paytm Payments Bank के साथ कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक संबंध या एक्सपोजर नहीं है और उसकी कोई भी सेवा इससे जुड़ी नहीं है।
Paytm ने कहा, “जैसा पहले बताया गया है, Paytm और इसकी सेवाएं बिना किसी रुकावट के संचालित हो रही हैं और आगे भी जारी रहेंगी। इसमें Paytm ऐप, Paytm UPI, Paytm Gold और अन्य सेवाएं जैसे Paytm QR, Paytm Soundbox, Paytm Card Machines, Paytm Travel, Paytm Payment Gateway और Paytm Money शामिल हैं।”
एक नियामकीय फाइलिंग में Paytm ने कहा कि Paytm Payments Bank स्वतंत्र रूप से संचालित होता है और इसमें Paytm के बोर्ड या प्रबंधन की कोई भूमिका नहीं है। कंपनी ने 31 मार्च 2024 को इसमें अपने निवेश को पहले ही राइट ऑफ कर दिया था और इसका कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ा।



