खबरमध्य प्रदेश

निगम मंडलो के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पदों पर पुरुष राजनेता मे साथ साथ महिला राजनेत्रियों की भी नियुक्ति की जाए

अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं सेमी गवरमेन्ट फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक अनिल बाजपेई ने निगम मंडलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर किसी भी महिला राज नेत्री को नियुक्त नही करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया बी जे पी की करनी कथनी मे बहुत अंतर है एक ओर बी जे पी सरकार महिला आरक्षण की बात करती है वहीं दूसरी ओर निगम मंडलों मे अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर किसी भी महिला राज नेत्री की नियुक्ति न करके महिलाओं की उपेक्षा कर रही है जो की महिलाओं के साथ अन्याय है. अत: निगम मंडलों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने मुख्य मंत्री  से अनुरोध किया है कि निगम मंडलों मे अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पुरुष राज नेताओं के साथ साथ महिला राज नेत्रीयों की नियुक्ति की जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button