आईपीएल 2026 में 200 या उससे ज्यादा के टारगेट का पीछा करना आम बात बन गया


आईपीएल 2026 में बल्लेबाजी का ऐसा तूफान देखने को मिल रहा है, जहां 200+ स्कोर भी अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। मुंबई के वानखेड़े में सनराइजर्स हैदराबाद ने 244 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया और यह टीम की आईपीएल में 100वीं जीत भी रही। इस मुकाबले ने न सिर्फ चेज के रिकॉर्ड्स तोड़े, बल्कि गेंदबाजों के लिए मुश्किलें और बढ़ा दीं, जिसका उदाहरण जसप्रीत बुमराह का महंगा स्पेल भी रहा।
200+ रन का बचाव अब मुश्किल
आईपीएल 2026 में 200 या उससे ज्यादा के टारगेट का पीछा करना आम बात बन गया है। इस सीजन में अब तक 10 बार 200+ रन सफलतापूर्वक चेज किए जा चुके हैं, जो किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2025 में नौ, 2023 में आठ और 2024 में छह बार ऐसा हुआ था। और अगर पिछले चार सीजन (2023-2026) को देखें तो इस दौरान अब तक (2026 का सीजन जारी है) कुल 33 बार 200+ स्कोर चेज हुए हैं, जबकि 2008 से 2022 तक के पहले 15 सीजन में यह आंकड़ा सिर्फ 15 था। यह साफ दिखाता है कि टी20 क्रिकेट का अंदाज पूरी तरह बदल चुका है।
आईपीएल के एक सीजन में 200+
के टारगेट के सफल चेज (कितनी बार)
| सीजन | 200+ रन के सफल चेज |
|---|---|
| 2026 | 10* |
| 2025 | 9 |
| 2023 | 8 |
| 2024 | 6
|



