1 मई मजदूर दिवस को सोनागिरी चौराहे पर श्रमश्री सेवा संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे
भोपाल। 1 मई मजदूर दिवस को सोनागिरी चौराहे पर श्रमश्री सेवा संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
इस अवसर पर संस्था अध्य्क्ष रामबाबू शर्मा ने बताया कि हास्य के विश्वप्रसिद्ध कवि शंभू शिखर लालकिले की प्राचीर से काव्यपाठ करने वाले कवि एवम मंच संचालक शशिकांत यादव देश के सर्वाधिक लोकप्रिय गीतकार जो इस समय बड़े बड़े मंचों से अपने गीतो के माध्यम से श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर देते है माया नगरी मुम्बई से हमारे बीच आ रहे है *चंदन राय*, हास्य का उभरता हुया सितारा जी अपनी कविता एवम बातों से हंसा हंसा के लोटपोट कर देंगे *हीरामणि वैष्णव* छतीसगढ़ से कवयित्री शिवांगी शर्मा जो अपने भक्ति व श्रृंगार गीतों से हमे सराबोर करेंगी, एक और कवयित्री *नन्दनी श्रीवास्तव* जो अपने गीत गज़लों से हम सब को अभिभूत करेंगी, और एक ऐसा युवा कवि सुमित ओरछा जो राम को जी रहा है राममय अपने जीवन को बना लिया है और जब वो काव्य पाठ करते है तो ऐसा प्रतीत होता है प्रभु राम के दर्शन उनकी कविताओं में स्पस्ट परिलक्षित होते है
इस अवसर पर संस्था के श्री सुनील गंगवानी, श्री तरुण चूड़मणी, श्री महेश मालवीय, श्री धर्मेन्द्र सोलंकी कवि एवम गीतकार, राजेश बबेले, प्रदीप शर्मा, संतोष चौकसे आदि ने सभी साहित्य प्रेमियों को आमंत्रित किया है।
स्थान पिपलानी पेट्रोल पम्प सोनागिरी पर कार्यक्रम आयोजित होगा।


