प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया एमपी ट्रांसको के 132 केवी बानमोर (मुरैना)सब स्टेशन का औचक निरीक्षण-
गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने दिये निर्देश


भोपाल।मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुरैना जिले के बानमोर स्थित मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के 132 के वी सबस्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सबस्टेशन की कार्यप्रणाली , सबस्टेशन मे वर्तमान लोड की स्थिति,कंट्रोल रूम के पैनल, बैटरी सेट के साथ स्विच यार्ड में उपकरणों का निरीक्षण कर इनके मेंटेनेंस के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
-निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें -तोमर-*
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पिछले वर्ष के सब स्टेशन की क्षमता 70 एम वी ए को बढाकर इस वर्ष 100 एम वी ए किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहने को कहा।इस अवसर पर उनके साथ मुरैना के पूर्व विधायक श्री राकेश मावई भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
-ये अधिकारी रहे उपस्थित-
इस दौरान एम पी ट्रांसको के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें ग्वालियर के अधीक्षण अभियंता राजीव तोतला, कार्यपालन अभियंता मुरैना सी.के. जैन, सहायक अभियंता अंकित प्रजापति, अमित कुमार धनेलिया के अलावा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सीजीएम विनोद कटारे एवं मुरैना के अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार उपस्थित थे।


