खबरमध्य प्रदेश

रेल्वे सलाहकार समिति, भोपाल मण्डल की बैठक संपन्न

निलेश श्रीवास्तव ने उठाए बैठक में महत्वपूर्ण विषय

भोपाल l रेल्वे सलाहकार समिति की तृतीय बैठक डी आर एम कार्यालय भोपाल में संपन्न हुई समिति के सभी सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों व विषय पर चर्चा की सर्वप्रथम सभी सदस्यों का स्वागत सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया द्वारा पुष्प भेट कर किया गया इसके पश्चात डी आर एम पंकज त्यागी ने रेल्वे की वर्तमान व भविष्य की योजनाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया बैठक का संचालन पंकज दुबे द्वारा किया गया सभी समिति के सदस्यों ने क्रमवार अपना परिचय व अपने अपने क्षेत्रों के विषय रखे l रेल्वे सलाहकार समिति के सदस्य निलेश श्रीवास्तव ने भी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की निलेश श्रीवास्तव ने रेल मंडल के अतर्गत लगभग 40 स्टेशनों का निरीक्षण किया स्वच्छता, शौचालय व्यवस्था की कड़ी शब्दों में निंदा की l साथ ही स्टेशनों व ट्रेनों में चल रहे अवैध वेंडरों के खिलाफ भी महत्वपूर्ण चर्चा की l गर्मी में आमजन को पानी की बहुतायत में आवश्यकता पड़ती है किंतु यात्रियों को रेल नीर 14 के स्थान पर 15 की मिलती है साथ कई स्थानों पर रेल नीर के स्थान पर लोकल पानी 15-20 में बेचा जाता है निलेश श्रीवास्तव ने रानी कमलापति स्टेशन की पार्किंग का विषय भी गंभीरतापूर्वक रखा व साथ ही स्वच्छता ड्राइव की पहल भी की जिसमें रेल्वे प्रतिनिधि,जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठन सब मिलकर इस ड्राइव में सहभागिता करेंगे l रेल्वे सलाहकार समिति के सदस्य निलेश श्रीवास्तव के द्वारा उठाए हुए विषयों की सभी ने अनुशंसा भी की l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button