राज्य शिक्षक संघ द्वारा टीईटी मामले में सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका बहस के लिए स्वीकार
भोपाल। राज्य शिक्षक संघ द्वारा टीईटी मामले में सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका बहस के लिए स्वीकार हो गई है। अगली तिथि 13.05.26 तय हुई है।रिव्यू पिटीशन को सुनने हेतु अनुमति मिलना ही इस बात का संकेत है कि पक्षकार द्वारा उठाई जाने वाली बातें विचारणीय है।निश्चित मानिए कुछ ही समय बाद माननीय न्यायालय से हमें न्याय अवश्य मिलेगा। साथ ही याचिका के स्वीकार होने से न्यायालय के द्वारा दो वर्ष के अंदर परीक्षा करवाए जाने की बाध्यता भी समाप्त हो गई है,अब न्यायालय के आगामी आदेश तक कोई परीक्षा नहीं हो सकती क्योंकि ये मामला पुनः सुनवाई के लिए आ गया है।कुछ लोग बेवजह लोगों को भ्रमित कर रहे हैं कि राज्य शिक्षक संघ ने जल्दबाजी में याचिका दायर की है जबकि हमने और हमारे विद्वान अधिवक्ताओं ने बहुत सोच समझकर शिक्षकों के पक्ष को बहुत ही मजबूती के साथ तर्कसंगत प्रस्तुत किया है। भरोसा रखे हमारी जीत होगी और किसी को परीक्षा नहीं देनी होगी।
जगदीश यादव प्रांत अध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ



