एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के लिए पचमढ़ी में 5 दिवसीय विशेष लीडरशिप कैंप का आयोजन


भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल के स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन द्वारा 5 दिवसीय विशेष लीडरशिप कैंप का आयोजन 29 अप्रैल से 03 मई 2026 तक पचमढ़ी में किया जा रहा है। इस कैंप में बी.पी.ई.एस. एवं एम.पी.ई.एस. के लगभग 70 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
इस कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, टीमवर्क की भावना को सुदृढ़ करना, अनुशासन को बढ़ावा देना तथा आत्मविश्वास को मजबूत बनाना है। साथ ही, छात्रों को कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने, समस्या समाधान करने एवं समूह में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।
कैंप में प्रतिभागियों के लिए विभिन्न शारीरिक, मानसिक एवं साहसिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें मॉर्निंग फिजिकल ट्रेनिंग, योग एवं ध्यान, फ्लैग होस्टिंग, टेंट क्लीनलिनेस, ग्रुप टास्क, लीडरशिप गेम्स, हाइकिंग/ट्रैकिंग, कैंप फायर, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लीडर्स मीटिंग शामिल हैं। विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
कैंप के लिए एक सुव्यवस्थित दैनिक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसमें सुबह 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। यह कैंप विद्यार्थियों को प्रकृति के बीच सीखने और अपनी नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रहा है। प्रतिभागियों को अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो रहा है।
यह कैंप पंकज कुमार जैन, स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी ग्रुप, भोपाल के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button