मध्य प्रदेश

6 मई 2026 को प्रातः 10 बजे पूर्व मंत्री एवं मप्र मीना समाज सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत मप्र वन विकास निगम में अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे

आगामी 6 मई 2026 को प्रातः 10 बजे पूर्व मंत्री एवं मप्र मीना समाज सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत  मप्र वन विकास निगम में अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर वन भवन में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर मप्र मीना समाज सेवा संगठन की एक बैठक प्रदेश संगठन महामंत्री एड. संतोष मीना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मप्र मीना समाज सेवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लीलेन्द्र सिंह मारण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखन सिंह मीना सहित वरिष्ठ समाजसेवी विमल सिंह मारण, ब्रजेश मीणा, हरभजन मीना, रामसेवक मीना, रामजीवन मीना, सुदेश मारण, जीवन मारण, जगदीश मारण, पर्वत, सिंह मारण, सत्यम मीना, भैयालाल मारण समाज सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माननीय श्री रावत जी के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button