महिलाओं की भागीदारी ने सिंधी मेले के प्रथम दिन का बढ़ाया उत्साह
सिंधी मेले के पहले दिन महिलाओं का उत्साह दिखा चरम पर



भोपाल । सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित सिंधी मेले की शुरुआत से ही महिलाओं की भूमिका अत्याधिक देखने को मिली, मेले प्रांगण में जैसे ही लोगो का आगमन हुआ वैसे ही महिलाओं ने गेट पर उनका गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत सत्कार किया, इसके बाद सैकड़ो की संख्या में उपस्थित सिंधी मेला समिति की महिला मंडल ने सर पर भगवान झूलेलाल के बहराने को सर पर धारण कर सिंधी छेज नृत्य किया, जिससे इस पारिवारिक सिंधी मेले में सिंधी सांस्कृतिक दिलाई दी, इस दौरान मेले में फूड स्टाल की व्यवस्थाओं पर भी महिलाओं की भूमिका नजर आई। मेले की शुरुआत भवान झूलेलाल की आरती के साथ की गई। इसके बाद मेले में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस कॉप्टीशन भी आयोजित किया गया था जिसे लोगो बी काफ़ी पसंद किया। उनके बाद मुंबई के कलाकार करण खेमानी ने एक से एक सिंधी गीत गाकर मेले में उपस्थित लोगो का दिन जीत लिए। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी एवं महासचिव नरेश तलरेजा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




