विश्व के निर्माता श्रमिकों या मजदूरों को शिल्पी कहा जाए


ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोशियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं श्रमिक नेता अनील बाजपेई ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पूरे देश के श्रमिकों को बधाई देते हुए कहा कि श्रमिक विश्व के निर्माता हैं क्योंकि छोटे से छोटा से लेकर बड़े बड़ा कार्य करते है इनके योगदान को संसार कभी भुला नही सकता है इन्हे श्रमिक या मजदूर के स्थान शिल्पी कहना सम्मान जनक है 1 मई को मजदूर दिवस के स्थान पर पूरे विश्व मे शिल्पी दिवस के रूप मे मनाया जाना चाहिए. अत: पेंशनर्स एसो. के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रमिक कर्मचारी नेता अरुण वर्मा एवं श्रमिक कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई ने मान्यनीय प्रधान मंत्री महोदय एवं श्रम मंत्री महोदय से अनुरोध किया है की विश्व के निर्माता श्रमिकों या मजदूरों को श्रमिक या मजदूर के स्थान पर शिल्पी नाम(शब्द) से सम्बोधित किया जाए ताकि वो भी अपने आपको गौरान्वित महसूस कर सकें साथ ही भविष्य मे मजदूर दिवस को अंतर्राष्ट्रीय शिल्पी दिवस के रूप मे मनाया जाए इस अवसर पर अनेक श्रमिक कर्मचारी उपस्थित थे.



