खबर

विधायक अजय विश्नोई पाटन द्वारा वरदाना टेंडर मे वित्तीय अनियमित्ता का आरोप निराधार – निष्पक्ष जाँच कराई जाये

एम पी स्टेट सिविल सप्लाइज करपोरेशन मे गेहूँ खरीदी के दौरान वरदाना कमी के कारण
पुराना वरदाना खरीदने के लिए दो बार टेंडर आमंत्रित किया गया जिसमे प्रथम बार निविदा मे रुपये 37.49 प्रति नग वरदाना खरीदने के लिए निविदा पारित की गई जिसे मान्य नही किया गया निर्देशित किया गया कि पुन: निविदा आमंत्रित की जाये निर्देशानुसार द्वितीय निविदा आमंत्रित की गई जिसमे रुपये 37.20 प्रति नग वरदाना खरीदने की स्वीकृति प्रदान की गई दूसरी ओर मान्यनीय विधायक अजय विश्नोई -पाटन का आरोप है पुराना वरदाना खरीदी के लिए रुपये 54.20 प्रति नग वरदाना खरीदने की निविदा पारित कर आपूर्ति निगम मे वित्तीय अनियनित्ता की जा रही है जिसमे भ्रष्टाचार की संभावना है अत: निगम मंडल के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा ओ पी सोनी श्याम सुन्दर शर्मा हतिम अली ने इस प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराई जाये ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button