सवर्ण अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन मध्यप्रदेश के पदाधिकारी नियुक्त
अलका शर्मा को महिला मोर्चा का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया।


भोपाल, 3 मई। सवर्ण अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन मध्य प्रदेश की बैठक आज राजधानी स्थित 9 मसाला में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए। इंजीनियर अजय तिवारी के नेतृत्व में इस अवसर पर नई नियुक्तियां भी की गई जिसमें अलका शर्मा को महिला मोर्चा का प्रदेश संयोजक, हर्षा शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता, राम मिश्रा को युवा संभागीय संयोजक, यशस्वी शर्मा को युवा महिला मोर्चा संभागीय संयोजक, भूपेंद्र सिंह परिहार को सतना जिला संयोजक, नर्मदा श्रीवास्तव को विदिशा जिला संयोजक, अजय सिंह राजपूत को भोपाल संभाग सह संयोजक, गिरजा शंकर तिवारी को भोपाल संभाग संयोजक और महेंद्र दीक्षित को दमोह संयोजक तथा लक्ष्मी प्रसाद शर्मा को दमोह का सहसंयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा अर्चना श्रीवास्तव को महिला मोर्चा प्रदेश संयोजक व्यापार मंडल तथा राघवेंद्र शर्मा उप प्रांताध्यक्ष मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुष्पेन्द्र मिश्रा संरक्षक, ओपी श्रीवास्तव, इंजीनियर एम के गुप्ता , इंजीनियर अशोक शर्मा संरक्षक, सलाहकार सेवानिवृत आईएएस नरेंद्र सिंह परमार, वीरेंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष शासकीय पेंशनर्स एसोसिएशन, डॉक्टर आर के द्विवेदी सेवानिवृत एडिशनल कलेक्टर, अनिल दुबे,महेंद्र मिश्रा, आनंद पाठक, नीरज शर्मा इत्यादि के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न हुई।



