नारी वंदन करने वाली सरकार ने 32 निगम मंडलों की नियुक्तियों में केवल 3 महिला अध्यक्ष एवं 8 महिला सदस्यों की नियुक्ति की
भोपाल। अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं सेमी गवर्नमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने बताया कि महिला आरक्षण लागू करने एवं नारी वंदन करने वाली सरकार द्वारा 32 निगम मंडलों में अध्यक्षों एवं सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की गई जिनमे से केवल 3 महिला अध्यक्ष एवं 8 महिला सदस्यों की घोषणा की गई है। जो महिला राजनेत्रियों के लिए न्याय संगत नहीं है। कर्मचारी नेता अरुण वर्मा एवं अनिल बाजपेई ने कहा कि लगता है महिला आरक्षण एवं नारी वंदन करने वाली सरकार के करनी कथनी में बहुत अंतर है। अत: निगम मंडलों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा एवं अनिल बाजपेई ने मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव से अनुरोध किया है कि निगम मंडलों ,बोर्ड परिषदों , प्राधिकरणों ,आयोगों, सहकारी संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एव सदस्यों की नियुक्ति में महिला राज नेत्रियों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्ति दी जाये।



