ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस में बरगी डैम हादसे के दिवंगत आत्माओं के लिए दीपजला कर , प्रार्थना कर शांति सभा का आयोजन”


भोपाल। बरगी डैम में हाल ही में घटित भारी दुखद हादसे में शरीर छोड़ने वाली आत्माओं की शांति के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान, ब्लेसिंग हाउस भोपाल में विशेष शांति पाठ एवं दीप जलाकर दिवंगत आत्माओं को शांति का दान दिया गया।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को गहरे शोक में डाल दिया है। इस हादसे में कई लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई, जिससे हर हृदय व्यथित है।
ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय ब्लेसिंग हाउस द्वारा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक विशेष श्रद्धांजलि सभा एवं शांति-स्मृति हेतु प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।शांति सभा के दौरान राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से सभी दिवंगत आत्माओं के लिए शांति और शक्तियों से समाहित संकल्प किया गया। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ब्रह्माकुमारीज़ के सदस्यों ने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके लिए धैर्य और साहस की कामना की। बीके ऋचा दीदी ने सभी को शांति पाठ करते हुये प्रार्थना कि—*हे परमपिता परमात्मा शिव*, सभी दिवंगत आत्माओं को उनके अगले सफ़र के लिए शुभ स्थान प्रदान करें और शोक में डूबे परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक सभा में संस्थान के भाई बहनों ने एकत्रित होकर दिवंगत आत्माओं के अगले सफर के लिए सामूहिक ध्यान मेडिटेशन किया। भगवान शिव की याद में दीपक जलाकर सकाश दिया गया।
दीपदान के दौरान उपस्थित सभी ने एकसाथ मौन धारण कर आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सदस्यों ने परिजनों को धैर्य और शक्ति मिले ऐसी शुभकामना की। जिससे कि शोकाकुल परिवारों को मानसिक संबल मिल सके।



