खबरमध्य प्रदेश

एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एम वी ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर-ऊर्जा मंत्री  तोमर

बड़वानी जिले की पारेषण व्यवस्था हुई सृदृढ़

भोपाल। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने बड़वानी जिले की ट्रांसमिशन नेटवर्क को सुदृढ़ता प्रदान करते हुए 220 के वी सबस्टेशन जुलवानिया में 40 एम वी ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊजीकृत किया है।
इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से बड़वानी जिले की ट्रांसफार्मेसन कैपेसिटी बढ़कर 2642 एम वी ए की हो गई है, वही जुलवानिया सब स्टेशन की क्षमता बढ़कर 423 एम वी ए की हो गई है। तोमर ने बताया कि जुलवानिया 220 के वी सबस्टेशन में वर्तमान और भविष्य में बढते लोड को देखते हुए 20 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर
दुगनी क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। इस क्षमता वृद्धि से जुलवानिया से जुड़े हजारों घरेलू, कृषि विद्युत उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा अब उन्हें और अधिक गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी।

छह फीडरों के माध्यम से होती है विद्युत आपूर्ति
एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता  सुरेंद्र सोलंकी ने बताया की 220 केवी सब स्टेशन जुलवानिया से 33 केवी के छह फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इनमें राजपुर, सेंधवा, नागलवाड़ी, मनवाड़ा, जुलवानिया एवं सेगांव शामिल हैं।

बड़वानी जिले में एमपी ट्रांसको के 9 सबस्टेशन
मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी बड़वानी जिले में अपने 9 सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है जिनमें
400 के वी जुलवानिया की क्षमता 1490 एम वी ए ,220 केवी के दो सबस्टेशन जुलवानिया 423 एम. वी. ए. एवं सेंधवा 223 एम वी ए एवं 132 केवी के 6 सबस्टेशन सेंधवा 113 एम वी ए , शाहपुरा40 एम वी ए ,
बड़वानी 123 एम वी ए , पानसेमल 90 एम वी ए , पाटी 50 एम वी ए , अंजड 90 एम वी ए की ट्रांसफार्मेशन क्षमता शामिल हैं जिनकी कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता 2642 एम वी ए की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button