डॉ. जी.के. अग्रवाल उत्कृष्ट सेवा के लिए किए गए सम्मानित
17वें बाल साहित्य सम्मान समारोह में बाल साहित्यकार एवं बाल विभूतियों को सम्मानित किया गया


भोपाल, शहर के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जीके अग्रवाल को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान दुष्यंत संग्रहालय में आयोजित बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र के 17वें वार्षिकोत्सव एवं बाल साहित्यकार सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। डॉक्टर जीके अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स तथा सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके बजाय उन्हें पुस्तकें और साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम की अध्यक्ष वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ. कुंकुम गुप्ता ने कहा कि केवल बाल साहित्य लिखना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों के बीच अपनी प्रेरक रचनाओं को सुनाएं।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतलहुई। सृजिता साहा, मानी भास्कर, सिहायना तिवारी, अमायरा श्रीवास्तव, अक्षवी चतुर्वेदी, निकिता राजपूत एवं सुजाता शर्मा ने प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। सरस्वती वंदना नविता जौहरी ने प्रस्तुत की।
इस अवसर पर सुधा दुबे,डॉ. विजयानंद, डॉ. इन्दु गुप्ता, डॉ. मंजुलता श्रीवास्तव, अनीता सक्सेना, इंदिरा त्रिवेदी, राजकुमारी चौकसे, डॉ. अरुणा पाठक, डॉ. पूनम सिन्हा “श्रेयसी”, डॉ. जी.के. अग्रवाल, कमलेश चन्द्राकर, योगीराज योग, विनीता सिंह चौहान, संतोष ऋचा, विजय नामदेव, डॉ. वंदना गुप्ता, वंदना सोनी “विनम्र”, उत्कर्ष नारायण, कु. फाल्गुनी पुरोहित। कार्यक्रम में कु. श्रेया सक्सेना, कु. दिया भिमटे, को बाल प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मधुलता शर्मा ने किया तथा आभार जलज गुप्ता ने किया।




