विश्वकर्मा समाज की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक आयोजित
राधेश्याम विश्वकर्मा बोले, चुनाव के माध्यम से होगा पदाधिकारियों का चयन


भोपाल। सर्व विश्वकर्मा समाज समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रविवार को राजधानी स्थित 9 मसाला में किया गया। बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी को लेकर मंथन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम विश्वकर्मा ने कहा कि सर्व विश्वकर्मा समाज समिति 25 वर्ष पुरानी समिति है । कई वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारिणी के चुनाव नहीं हुए हैं ,आज की बैठक का उद्देश्य सर्व विश्वकर्मा समाज समिति की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर आपस में समाज के लोगों से और पदाधिकारियों से चर्चा करना था। उन्होंने कहा कि अब चुनाव के द्वारा ही नए अध्यक्ष और कार्यकारी का गठन किया जाएगा। राधेश्याम ने कहा कि अभी हमारी समिति में प्रदेश भर में करीब 5000 सदस्य हैं । सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। बैठक में विष्णु विश्वकर्मा सहित समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद थे।



