श्रमिकों (शिल्पकारों) का नि:शुल्क मेडीक्लेम बीमा कराया जाए
राष्ट्रीय मानवाधिकार हेल्पिंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रभारी अनिल बाजपेई ने बताया कि फैक्ट्रियों कम्पनियों उपक्रमों निजी कारखाना संस्थाओं मे कार्य करने वाले श्रमिकों एवं दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिको (शिल्पकारो) की आर्थिक स्थित ठीक नही होने के कारण मेडी क्लेम बीमा नही कराते है साथ जहां पर वो कार्य करते हैं उस उपक्रम के मालिक या मुखिया द्वारा उनका मेडी क्लेम बीमा नही कराया जाता है जिसकी वजह से प्रतिदिन सैकड़ो श्रमिकों (शिल्पकारों) की बिना इलाज के मृत्यु हो जाती है जो कि न्याय संगत नही है.अत: राष्ट्रीय मानवाधिकार हेल्पिंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रभारी अनिल बाजपेई ने मान्यनीय श्रम मंत्री एवं प्रधान मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि फैक्ट्रियों कंपनियों कारखानों सरकारी एवं निजी उपक्रमों ठेकेदारों के यहाँ दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिकों (शिल्पकारों) का नि:शुल्क मेडी क्लेम बीमा कराया जाये ताकि श्रमिकों (शिल्पकारों) द्वारा समय पर इलाज कराया जा सके.



