एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी का 5वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी का 5वां दीक्षांत समारोह रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी कॉलेज के आर्यभट सभागार में आयोजित किया गया, जहां छात्र-छात्राओं के सपनों को नई उड़ान मिली। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल इस आयोजन में बतौर मुख्य अथिति रहे. साथ ही विशेष अथिति मध्यप्रदेश सरकार की राज्य मंत्री कृष्णा गौर,एवं मध्यप्रदेश फीस नियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ खेमसिंह डेहरिया एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति जय नारायण चौकसे, एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ एन के थापक वाइस चेयरपर्सन पूनम चौकसे संचालक डॉ शेवता चौकसे संचालक पूजाश्री चौकसे संचालक धर्मेन्द्र गुप्ता की उपस्थित में


5 विभूतियों को मिली मानक उपाधि
समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच व्यक्तियों को मानक उपाधि से सम्मानित किया गया:वर्तमान सांसद रवि किशन, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, पूर्व सांसद राजीव शुक्ला , गुजरात के सांसद देवु सिंह चौहान और सेज यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति संजीव अग्रवाल को मानक उपाधी से नवाजा गया। साथ ही 31 छात्रों को गोल मेडिलिस्ट 86, PHD के छात्रों एवं UG/PG के 1000 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति जय नारायण चौक से ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा,“ज्ञान का कोई अंत नहीं होता। जीवन में कुछ पाने के लिए हमेशा मन में इच्छा रखनी चाहिए। आप अच्छे मनुष्य बनें, क्योंकि अच्छे मनुष्य के साथ समाज के हर क्षेत्र में अच्छा ही होता है।” उन्होंने फैकल्टी सदस्यों और अभिभावकों की भूमिका को भी सराहते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना छात्रों की यह सफलता संभव नहीं थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एलएनसीटी ग्रुप भविष्य में शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा। संबोधन के अंत में उन्होंने सभी डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने का साहस रखें। एलएनसीटी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉ. अनुपम चौकसे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। अपने संबोधन में डॉ. अनुपम चौकसे ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि यह उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एलएनसीटी ग्रुप का लक्ष्य केवल डिग्रियां बांटना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना है जो समाज के लिए उपयोगी, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बन सकें LNCT प्रबंधन और फैकल्टी की गरिमामयी उपस्थिति*
इस विशेष अवसर पर सभी विभागों के डीन, डायरेक्टर्स और सीनियर फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button