एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में हुआ “वर्किंग विद् कम्यनिुनिटी” सप्ताह का शुभारंभ

भोपाल, 4 मई 2026: क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (एनसीईआरटी), भोपाल में 4 मई से 9 मई 2026 तक “वर्किंग विद्
कम्यनिुनिटी” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में बी.एड. के १०७ छात्र तथा ३
वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.एड.-एम.एड. पाठ्यक्रम के 53 छात्रों ने सक्रिय सहभागिता की। इस पहल का उद्देश्य भावी शिक्षकों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सहानुभूति और वास्तविक जीवन से जड़ुाव की भावना को विकसित करना है। इस कार्यक्रर्य के आरंभ से पूर्व 30 अप्रलै 2026 को एक अभिमुखीकरण सत्र आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन प्राचार्य प्रो.शिव कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस सत्र के दौरान वरिष्ठ संकाय सदस्यों—प्रो. एन.सी. ओझा, डॉ.सजंय कुमार पण्डागले, प्रो. रत्नमाला आर्या तथा डॉ. रश्मि सिघंई ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके अतिरिक्तअन्य संकाय एवं समिति सदस्यों— डॉ. राजेश कुमार, डॉ. कुलवीर सिहं चौहान, डॉ. प्रद्युम्न सिहं लखावत, डॉ. महेंद्र बरुआ, डॉ. मकुेश कुमार, डॉ. मनोज मडं ल, डॉ. नारू गोपाल डे एवं डॉ. निरुपमा श्रीवास्तव ने भी अपना
सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोग्राम कार्यक्रम समन्वयक डॉ.पवन कुमार के निर्देशन में किया जा
रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस की शरुुआत प्राचार्य महोदय के प्रेरणादायक शब्दों से हुई, जिन्होंने विद्यार्थियों को कक्षा
के बाहर जाकर सीखने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को विभिन्न समहूों में विभाजित कर
वद्धाश्रम, एसओएस चिल्ड्रने विलेज, बाल निकेतन ट्रस्ट तथा शासकीय बालिका गृह जैसे संस्थानों में भेजा गया।
इन संस्थानों में विद्यार्थियों ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताया तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
यह अनभुव अत्यतं समद्ध एवं प्रेरणादायक रहा, जि ससे विद्यार्थियों में सहानुभूति, धैर्य और सामाजिक
जिम्मेदारी की भावना का विकास हुआ। इस सार्थक शुरुआत के साथ प्रतिभागी आगामी दिनों की गतिविधियों को लेकर उत्साहित हैं और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए तत्पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button