खबरविदेश

ईरान ने किया UAE पर अटैक, बौखलाए ट्रंप ने दे दी सबसे बड़ी धमकी

ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में लगभग एक महीने बाद सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है

ईरान और अमेरिका के बीच लगभग एक महीने से चल रहा सीजफायर अचानक टूटने के कगार पर दिख रहा है. समुद्र में गोलियां और मिसाइलें चल रही हैं, तेल का रास्ता खतरे में है और हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. सोमवार को ईरान और अमेरिका, दोनों देशों ने होर्मुज के पास एक-दूसरे पर हमला किया. इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात ने भी अपने ऊपर हमलों की खबर दी है और आरोप ईरान पर लगाया. चलिए बताते हैं कि अचानक से मिडिल ईस्ट में यह टकराव और खतरनाक कैसे हो गया है और फिर से फुल स्केल पर जंग खा खतरा कैसे बढ़ गया है.

होर्मुज में भिड़े अमेरिका-ईरान

एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फंसे हुए जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए एक ऑपरेशन की घोषणा की थी. अब ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान अमेरिकी जहाजों पर हमला करता है, तो उसे “धरती से मिटा दिया जाएगा.” ईरान डरा हुआ नहीं दिखा और उसने कहा कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा. यह वही संकरा समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल गुजरता था.एक अमेरिकी नौसेना अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की छह छोटी नौकाओं को डुबो दिया है. लेकिन ईरान ने इसे नकार दिया और कहा कि उसकी कोई भी नाव नहीं डूबी है. इससे पहले ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाई थीं.

UAE पर हमला

संयुक्त अरब अमीरात, जो अमेरिका का करीबी सहयोगी और इजरायल का अहम साझेदार है, उसने कहा कि उस पर ईरान की तरफ से मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया. यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा, “ये हमले बहुत खतरनाक हैं और पूरी तरह अस्वीकार्य हैं. ये देश की सुरक्षा, स्थिरता और उसके इलाकों की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा हैं.”

यूएई अधिकारियों ने बताया कि फुजैरा अमीरात में एक ऊर्जा केंद्र पर हुए हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए. इसके अलावा ओमान के बुखा इलाके में, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के किनारे है, एक रिहायशी इमारत पर हमले में दो लोग घायल हो गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button