कलामन्दिर संस्था की पहल पर भोपाल शहर को प्रदेश के पहले साहित्यकार पार्क में भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन 6 मई को
बड़े ही हर्ष का प्रसंग है कि कलामन्दिर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि संस्था की माँग पर महापौर मालती राय जी ने वार्ड नं 31 प्लेटिनम प्लाज़ा के सामने नवदुर्गा खाटूश्याम मन्दिर के सामने के पार्क को कलामन्दिर साहित्यकार पार्क के नाम पर आवंटित किया, जिसमें विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने अपनी विधायक निधि से राशि आवंटित कर मध्यप्रदेश शासन से पार्क में एक दो मंजिल भवन निर्माण की अनुज्ञा स्वीकृत करवा दी है। यह कार्य शीघ्रता से सम्पन्न हो अतः पंडित विष्णु राजोरिया जी के कल दिनांक 6 मई 2026 को प्रातः 10.30 बजे भूमि पूजन का मुहूर्त बताया है। कार्यक्रम में भोपाल नगर के सांसद श्री आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, पंडित डॉ. विष्णु राजौरिया वार्ड पार्षद श्रीमती ब्रजुला सचान, एवं कलामन्दिर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गौरीशंकर शर्मा ‘गौरीश’ सहित कलामन्दिर संस्था की कार्यकारिणी के पदाधिकारी / सदस्य एवं शहर की साहित्यिक संस्थाओं के सभी साहित्यकार उपस्थित रहेंगे।

