खबरमध्य प्रदेश

साहू समाज का प्रतिनिधि मंडल भाजपा अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल से मिला

भोपाल।मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा विभिन्न निगम मंडलों में अध्यक्ष उपाध्यक्षों की नियुक्तियां की जा रही है इन नियुक्तियों में अभी तक साहू समाज के भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान नहीं मिल पा रहा है जिससे समाज मे रोष व्याप्त है। इस संबंध में मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा का एक प्रतिनिधि मंडल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी से मिला । उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी साहू के नेतृत्व में महासचिव अनिल कुमार साहू अकेला सलाहकार हरिशंकर साहू कोषाध्यक्ष मदन लाल साहू टी.टी. नगर इकाई के अध्यक्ष डॉ एच. एल .साहू ,मोहनलाल मोदी एवं बृजेश साहू ने भाजपा अध्यक्ष महोदय से भेंटकर समाज के भाजपा के समर्पित पदाधिकारियों को निगम मंडल अध्यक्ष , उपाध्यक्षो की नियुक्तियों में साहू समाज को स्थान देने के लिए अनुरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button