खबरमध्य प्रदेश

ई पी एस 95 पेंशन वृद्धि की गलत जानकारी देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाये

राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा ने ई पी एस 95 पेंशन वृद्धि के बारे कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं यू ट्यूब द्वारा गलत जानकारी एवं आधी अधूरी जानकारी देने कड़ा विरोध किया है आश्चर्य तो तब हुआ जब अवर सचिव भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नाम से ई पी एस 95 पेंशनर्स की पेंशन वृद्धि की अधि सूचना जारी कर दी गई.
पेंशनर्स मे खुशी की लहर छा गई इस सम्बन्ध मे जब राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत से फोन पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि यह खबर गलत है इस प्रकार की गलत जानकारी देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई होना चाहिए अत राष्ट्रीय पेंशनर्स एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि पेंशन वृद्धि की गलत खबर फैलाने वाले इलेक्ट्रानिक मीडिया यू ट्यूब तथा गलत हस्ताक्षर कर झूठी खबर देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button