मेहरा समाज में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर-श्याम लाल डेहरिया
मेहरा समाज मध्यप्रदेश का महोत्सव, युवक -युवती काउंसिलिंग और पदाधिकारी सम्मेलन आयोजित


भोपाल, राजधानी स्थित गांधी भवन में मेहरा महोत्सव, युवक- युवती काउंसलिंग एवं पदाधिकारी सम्मेलन आयोजित किया गया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश बट के नेतृत्व में कार्यक्रम में मेहरा समाज के पदाधिकारी और समाज से जुड़े लोग एकत्र हुए। इस अवसर पर विवाह योग्य युवक -युवतियों ने जीवनसाथी को लेकर परिचय दिया और अपनी पसंद बताई। इसके अलावा पदाधिकारी सम्मेलन में नयी नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गई और महिलाओं को समाज की कार्यकारिणी में भागीदारी पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए कार्यकारिणी अध्यक्ष जिला सिवनी श्याम लाल डेहरिया और महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सिवनी सुनीता डेहरिया ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं को कार्यकारिणी में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिल रहा है। साथ ही युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित करना अच्छी पहल है, इससे एक ही मंच पर रिश्ते तलाशने में मदद मिलती और भटकना नहीं पड़ता है। । श्याम लाल डेहरिया ने कहा कि समाज में शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। समाज शिक्षित होगा तो विकास होगा और समाज में मजबूती आएगी। इस अवसर पर श्याम लाल डेहरिया कार्यकारिणी अध्यक्ष जिला सिवनी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर सिवनी जिला को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।
